Raksha bandhan status in hindi

Raksha Bandhan Status In Hindi

बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते है
पर बहन भाई का प्यार कभी कम नहीं होता.

ओस की बूंदों से भी प्यारी है, मेरी बहना
गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है, मेरी बहना
आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है, मेरी बहना
सच कहूँ तो मेरी आँखों की राजदुलारी है, मेरी बहना.

वो बचपन की शरारते, वो झूलों पे खेलना
वो माँ का डांटना, वो पापा का लाड-प्यार
पर एक चीज़ और जो इन सब में ख़ास है
वो है मेरी प्यारी बहन का प्यार.

बहनों को भाइयों का साथ मुबारक हो
भाइयों की कलाइयों को बहनों का प्यार मुबारक हो
रहे ये सुख हमेशा आपकी जिन्दगीं में
आप सबको राखी का पावन त्यौहार मुबारक हो.

बहन चाहे सिर्फ प्यार दुलार
नही मांगती बड़े उपहार
रिश्ता बना रहे सदियों तक
मिले भाई को खुशियाँ हज़ार
राखी की ढेर सारी शुभ कामनाएँ.

Comments

Post a Comment